Eknath Shinde Meets Tiger Shroff at his residence After Firing
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे । मुंबई के जुहू में पुष्पा पार्क के पास फायरिंग की घटना के बाद शिंदे ने अभिनेता से बातचीत की और हमले की निंदा की। शिंदे ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और यदि इसके पीछे किसी गैंग का हाथ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की सीएम फडणवीस ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस पेशेवर है, सुराग मिले हैं और देश-विदेश में छिपे आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा। 
 
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है । हालांकि, घटना के दौरान उनकी गाड़ी के ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी थी । बताया जा रहा है कि रबीबार शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई थी ।
 
मामले की जांच के तहत मुंबई पुलिस ने ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से घटना की जांच कर रही हैं। जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं ।
 
इस बीच, फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों अनिल पंडित और हरमन संधू की ओर से सोशल मीडिया पर किए जाने की बात सामने आई है । मुंबई पुलिस इस सोशल मीडिया दावे की भी जांच कर रही है। फिलहाल, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस की जांच जारी है ।
 
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को ड्राइवर की सीट पर बैठते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि हमले में उनका ड्राइवर, फिरदौस, घायल हो गया था। इसके बाद टाइगर ने खुद गाड़ी चलाई और उसे इलाज के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल ले गए। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है और कई यूज़र्स ने आपातकालीन स्थिति में सूझबूझ दिखाने के लिए अभिनेता को “असली ज़िंदगी का हीरो” बताया है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *