Abhishek Sharma’s Explosive Knock Powers India to T20 Series Victory

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 199 रनों के लक्ष्य को 13.2 ओवर में, 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया ।

अभिषेक शर्मा ने अकेले दम पर न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं और 38 गेंदों में 113 रन बनाए। उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके जुड़े, और उनका स्ट्राइक रेट 297.36 रहा ।

भारतीय टीम ने अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी को ओपनर के तौर पर भेजा, और इन दोनों ने 7.1 ओवर में 133 रन जोड़े । इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली ।

वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/0 था, जो टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान किसी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है—एक नया विश्व रिकॉर्ड।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 198/3 का स्कोर बनाया, जिसमें डेरिल मिशेल ने 52 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए। लगातार तीसरी जीत के साथ, भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है, जबकि अभी भी दो मैच बाकी हैं।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *