Netanyahu Speaks With PM Modi Invites Him to Israel’s Independence Day Celebrations

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय पायलट स्मित मच्छार का भी जिक्र किया और उन्हें ‘वीर’ बताया।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि वे इस मौके पर फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार के साथ मिलकर मशाल जलाएं। बता दें कि स्मित मच्छार ने इस साल 30 सितंबर को एक बड़ी विमान दुर्घटना को टाल दिया था।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने बताया कि पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ करीबी सहयोग पर भी जोर दिया।

एक्स (X) पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *