भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है । 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उन्हें पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया । फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है । गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं । उन्हें वर्ष 2024 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था । वर्ष 2015 में उन्हें पद्म विभूषण भी प्रदान किया गया था । आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं । उन्होंने तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है और पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । Post navigation ABVP’s Dominance in Naveen’s Stronghold: ନବୀନଙ୍କ ଗଡ଼ରେ ABVP ର ଦବଦବା