केंद्रीय कैबिनेट ने भारत के केमिकल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी केमिकल प्लान को मंज़ूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी । इस प्लान के तहत, देश भर में 3 जगहों पर केमिकल पार्क बनाए जाएंगे। हर पार्क को 8 वर्ग किलोमीटर के इलाके में विकसित किया जाएगा और इसमें अनुमानित तौर पर 30,300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले के बारे में बताया कि इस स्कीम की बेसिक थीम प्लग ऐंड केमिकल पार्क है और इस स्कीम में केमिकल इंडस्ट्री के लिए स्पेशल आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया है। हर पार्क के लिए 1,000 करोड़ रुपये तक की ग्रांट दी जाएगी। इससे केमिकल इंडस्ट्री की पूरी वैल्यू चेन (जिसमें अपस्ट्रीम, डाउनस्ट्रीम और सहायक इंडस्ट्रीज़ शामिल हैं) के विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और लॉजिस्टिक्स की लागत कम होगी । सरकार ने कहा कि इस पहल से देश में केमिकल प्रोडक्शन का इकोसिस्टम मज़बूत होगा। इससे ऑपरेशनल लागत में 20% से 30% तक की कमी आने और वेस्ट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। इसी कैबिनेट बैठक में बेलारी-गुंटकल फ्रेट कॉरिडोर को भी मंज़ूरी दी गई। इन नए प्रोजेक्ट्स का मकसद इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना और रोज़गार के ज़्यादा मौके पैदा करना है। Post navigation NTA Sacks 47 Officials in NEET Paper Leak Case MoS For Railways Ravneet Singh Bittu resigns from Union Cabinet