प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। दिवाली से ठीक पहले आए इस फैसले से केंद्र सरकार के 1.16 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में खुशी की लहर है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से पिछली तारीख (retrospectively) से लागू होगी। इस नई बढ़ोतरी के साथ, 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। महंगाई भत्ते में की गई इस कुल बढ़ोतरी पर सरकार 10,016 करोड़ रुपये खर्च करेगी। फिलहाल, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है, जबकि पेंशनभोगियों को 60 प्रतिशत महंगाई राहत (DR) मिल रही है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA मूल वेतन के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है । सरकार के इस फैसले से 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। सरकार साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में – महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) की समीक्षा करती है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई का सामना करने में मदद मिल सके। इससे पहले, अप्रैल में, सरकार ने DA में 2% की बढ़ोतरी की थी। मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR में यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार की गई है। सरकार के इस फैसले के बाद, सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ जाएगा। इसमें जुलाई से लेकर अब तक का बकाया (arrears) भी शामिल होगा। Post navigation Cyclone Arnab Impacts Capital: ରାଜଧାନୀରେ ବାତ୍ୟାର ପ୍ରଭାବ; ପବନରେ ଭାଙ୍ଗିଲା ବଡ ବଡ ଗଛ ଓ ପୂଜା ପେଣ୍ଡାଲ Odisha CM Suspends 3 Lecturers: ଶୃଙ୍ଖଳାଗତ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ: ଯାଜପୁର ପଲିଟେକ୍ନିକ୍ର ୩ ଅଧ୍ୟାପକଙ୍କୁ ନିଲମ୍ବନ କଲେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ