Fire scare at Delhi's North Block housing ministries

नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली । ब्रिटिशकालीन इस ऐतिहासिक प्रशासनिक इमारत में केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के कार्यालय स्थित हैं । यहाँ से घना धुआं निकलता देखा गया था ।

बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस महत्वपूर्ण सरकारी इमारत की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था, जहाँ कुछ मजदूर मौजूद थे ।

छत पर रखे एक पुराने प्लास्टिक के पानी के टैंक में आग लग गई थी, लेकिन मजदूरों ने समय रहते आग बुझा दी ।

सुबह 11:10 बजे दिल्ली फायर सर्विस को धुएं के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँच गईं ।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *