अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान हथियारों की सप्लाई को लेकर नया खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस गोलीकांड में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति करने वाले सिंडिकेट ने कथित तौर पर ‘डेड लेटर बॉक्स’ तरीके का इस्तेमाल किया था।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में एक निर्धारित स्थान पर हथियार रखे गए थे। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने वहां पहुंचकर उन हथियारों को अपने कब्जे में लिया। इस तरीके में हथियार या अन्य सामान को पहले से तय स्थान पर छोड़ दिया जाता है, ताकि उसे पहुंचाने वाले और प्राप्त करने वाले व्यक्ति के बीच सीधे संपर्क की जरूरत न पड़े।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने अमृतसर से ट्रेन के जरिए एक पिस्तौल और 20 कारतूस मुंबई पहुंचाए थे । पुलिस अब आरोपियों की भूमिका, हथियारों की सप्लाई चेन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार कहां से लाए गए थे और इस साजिश में कौन-कौन शामिल था। मामले में जांच जारी है।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *