Delimitation Bill: Rijiju Writes to Kharge, Urges Congress Not to Block Future Legislation
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण-परिसीमन संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है ।
 
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा है कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने चर्चा के लिए कोई तारीख नहीं दी, जिसके बाद सरकार ने अन्य राजनीतिक दलों से संपर्क किया। प्रस्तावित कानून के समर्थन में बातचीत को आगे बढ़ाने और व्यापक सहमति बनाने के उद्देश्य से DMK, SP, YSRCP, NCP, शिवसेना (UBT), AIMIM और BJD सहित कई दलों के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श किया गया ।
 
किरेन रिजिजू ने कहा हे की ऐसे में यह समझ नहीं आता कि बार-बार परामर्श की मांग क्यों की जा रही है, जबकि सरकार पहले ही बातचीत के लिए लगातार प्रयास कर चुकी है। अब जरूरत इस बात की है कि विपक्षी दल रचनात्मक सहयोग दें, न कि पहले हो चुके परामर्शों को नजरअंदाज करते हुए बार-बार वही मांग दोहराते रहें ।
 
साथ ही उन्होंने कांग्रेस से महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा में रुकावट डालने के बजाय रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *