एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने 250 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया । इस स्पर्धा में भारत को दोहरी सफलता मिली। देश की एक अन्य स्टार निशानेबाज अवनी लेखरा ने 249.6 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भारत को निशानेबाजी में बड़ी कामयाबी मिली । पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पोर्टला में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेसलर अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। Post navigation टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार