L.K. Advani Admitted to Delhi’s Apollo Hospital, Condition Stable
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है ।
 
98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उन्हें पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया । फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है ।
 
गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं । उन्हें वर्ष 2024 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था । वर्ष 2015 में उन्हें पद्म विभूषण भी प्रदान किया गया था ।
 
आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं । उन्होंने तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है और पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *