cockroach-janata-party-protests-at-jantar-mantar-demands-resignation-of-dharmendra-pradhan
शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन हुआ । कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों और बार-बार होने वाली परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में कार्यकर्ता जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करते हुए नारे लगाए । पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को ठीक करने में नाकाम रही है। पेपर लीक, रिजल्ट में देरी और परीक्षा की तारीखों में उलझन को प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा बताया गया ।
 
प्रदर्शन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थी । CJP नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को लेकर बार-बार विवाद होने से छात्रों का भरोसा टूट रहा है । ऐसे में मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी बनती है ।
 
प्रदर्शन में लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और समाजसेवी सोनम वांगचुक भी शामिल हुए । उनकी मौजूदगी से प्रदर्शन को और ताकत मिली । सोनम वांगचुक ने रटने और परीक्षा के दबाव से हटकर सीखने पर जोर देने वाली शिक्षा सुधारों की जरूरत दोहराई ।
 
जंतर मंतर पर पुलिस तैनात थी ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे । प्रदर्शनकारी तख्तियां लेकर पहुंचे और सभा को संबोधित किया । CJP ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो आंदोलन जारी रहेगा ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *